रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र और मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर निवास में आयोजित कार्यक्रम में ढाल दास का कांग्रेस में स्वागत किया गया। भूपेश बघेल ने उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल किया।
ढाल दास के कांग्रेस प्रवेश के बाद प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सतनामी समाज में गुरु बालदास के प्रभाव और परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए उनके कांग्रेस में शामिल होने को महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। खास बात यह है कि ढाल दास के भाई खुशवंत साहब भाजपा सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य के कांग्रेस में जाने से इसके राजनीतिक असर को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
