रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ गई हैं। गुरुवार को राजधानी समेत रायपुर संभाग के कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई। रायपुर के अलावा, दुर्ग, गरियाबंद, धमतरी और जगदलपुर में अच्छी बारिश हुई। दिन में हुई बारिश के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 सितंबर को रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में आरेंज और रेड अलर्ट रहेगा।
14 सितंबर तक प्रदेश में छिटपुट बारिश होती रहेगी। राजधानी रायपुर में गुरुवार को दोपहर अच्छी बारिश हुई। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। रायपुर से लगे हुए आउटर के इलाकों में भी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा पखांजूर में 53 मिमी, सोनहत में 39.4 मिमी, मालखरौदा में 37.0 मिमी बारिश हुई।
