जन्माष्टमी पर मटकी बांधना युवक को पड़ा भारी, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसा

Follow Us

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जन्माष्टमी के मौके पर मटकी बांधने के दौरान एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौक की है। घायल युवक की पहचान रेहान खान के रूप में हुई है। जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम के लिए रेहान मटकी बांध रहा था। इसी दौरान वह पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।