जांजगीर। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिला पंचायत सभागार में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी, पेंशनर्स और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क ने किया। उन्होंने ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों की जानकारी देते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।
कोरिया डीएफओ का सख्त संदेश: वन माफियाओं पर होगा बड़ा एक्शन, अवैध कब्जे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक पिन, पासवर्ड या खाता संबंधी जानकारी साझा न करें। संदिग्ध कॉल, लिंक और मैसेज से बचने तथा किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करने की अपील की गई। अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल रूप से सुरक्षित और जागरूक बनाना है।
