खैरागढ़ । सीमेंट फैक्ट्री स्थापना और चूना पत्थर खनन परियोजना के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बीच अब धमकी और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। किसान अधिकार संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र जंघेल ने आरोप लगाया है कि उन्हें फोन पर गाली-गलौज करते हुए आंदोलन से दूर रहने का दबाव बनाया गया और ऐसा नहीं करने पर उन्हें तथा उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।मामले को लेकर किसान अधिकार संघर्ष समिति के सदस्य और ग्रामीण छुईखदान थाना पहुंचे। यहां थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर स्नढ्ढक्र दर्ज करने, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की गई है
पुलिस को दिए आवेदन में वीरेंद्र जंघेल ने बताया कि वे श्री सीमेंट फैक्ट्री स्थापना एवं चूना पत्थर खनन परियोजना के विरोध में आंदोलनरत किसान अधिकार संघर्ष समिति, दनिया-अतरिया, उदयपुर और संपूर्ण परिक्षेत्र के उपाध्यक्ष हैं।शिकायत के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:30 बजे विचारपुर निवासी राजेश जंघेल ने वीरेंद्र जंघेल के मोबाइल नंबर पर करीब 10 से 15 बार फोन किया। वीरेंद्र जंघेल का आरोप है कि बातचीत के दौरान उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की गई।
बहन से मारपीट; आरोपी गिरफ्तार , शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक ने चाकू से किया हमला
इसके बाद उन्हें किसान अधिकार संघर्ष समिति और सीमेंट खदान-फैक्ट्री से जुड़े आंदोलन से दूर रहने का दबाव बनाया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्हें कथित तौर पर कहा गया कि यदि वे समिति और आंदोलन से अलग नहीं हुए तो घर में घुसकर उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
घटना के बाद किसान समिति के सदस्यों और ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने और शिकायतकर्ता के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
