बहन से मारपीट; आरोपी गिरफ्तार , शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक ने चाकू से किया हमला

Follow Us

धमतरी । जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने चाकूबाजी और मारपीट के मामले में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी बरामद कर जब्त किया है।पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त को अभिषेक बंजारे मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। जालमपुर मिडिल स्कूल के पास आरोपी कृष भारती, निवासी महंत घासीदास वार्ड जालमपुर, ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगे।

महतारी के आशीष और राखी के विश्वास से मजबूत हो रही नारी शक्ति, महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन को सरकार की प्राथमिकता

अभिषेक ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद धारदार चाकू से हमला कर युवक को घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची अभिषेक की बहन शारदा टेकाम के साथ भी आरोपी ने धक्का-मुक्की और मारपीट की।घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 209/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी कृष भारती को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया। चाकू की कुल लंबाई करीब 10.5 इंच बताई गई है।

हथियार बरामद होने के बाद मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 भी जोड़ी गई। आरोपी को 30 अगस्त को दोपहर 1:15 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 12 सितंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।धमतरी पुलिस का कहना है कि पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपराधिक गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।