प्लास्टिक बोतलों के कचरे पर रेलवे की पहल, स्टेशन पर 6 क्रशर मशीनें लगाने की तैयारी

Follow Us

रायपुर। रेलवे स्टेशन परिसर में प्लास्टिक कचरे को कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने नई व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की है। इसके तहत रायपुर रेलवे स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफॉर्मों पर छह प्लास्टिक बॉटल क्रशर मशीनें लगाई जाएंगी। इस सुविधा को आगे मंडल के चार अन्य स्टेशनों तक भी पहुंचाने की योजना है।

छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, शुक्रवार से मानसून की रफ्तार पड़ सकती है धीमी

बॉटल क्रशर मशीनों के जरिए यात्री इस्तेमाल के बाद फेंकी गई प्लास्टिक की बोतलों को मौके पर ही पिचकाया जा सकेगा। इससे बोतलों का आकार कम होगा और उन्हें इकट्ठा कर आगे भेजना आसान होगा। क्रश की गई प्लास्टिक को रीसाइक्लिंग के लिए भेजे जाने की व्यवस्था रहेगी, जिससे प्लास्टिक कचरे का दोबारा उपयोग किया जा सकेगा।

रेलवे की इस पहल से स्टेशन परिसर में प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही यात्रियों को प्लास्टिक बोतलों के उचित निस्तारण के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा। इससे स्वच्छ रेलवे स्टेशन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सकारात्मक कदम उठाया जा सकेगा।