चंगोरा भाठा में बड़ा खुलासा: नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 54 किलो गांजा बरामद, महिला-पुरुष तस्कर फरार

Follow Us
  • चंगोरा भाठा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर नाली में फंसी स्कॉर्पियो को छोड़कर महिला एवं पुरुष फरार।
  •  संदेह के आधार पर स्थानीय व्यक्तियों द्वारा वाहन की सूचना थाना डी.डी. नगर पुलिस को दी गई।
  • मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गवाहों के समक्ष वाहन की तलाशी ली।
  •  अलग-अलग बोरियों एवं बैगों में कुल 54 किलोग्राम गांजा बरामद।
  •  बरामद गांजे के संबंध में NDPS Act की धारा 20 के तहत विधिवत वैधानिक कार्रवाई की गई।
  •  गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन को NDPS Act के तहत जब्त किया गया।
  • वाहन छोड़कर फरार हुए महिला एवं पुरुष की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोरा भाठा इलाके में पुलिस ने 54 किलो गांजा बरामद किया है। एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नाली में फंस गई थी, जिसमें सवार महिला और पुरुष गाड़ी छोड़कर भाग गए।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने डीडी नगर पुलिस को दी। लोगों को वाहन में अवैध मादक पदार्थ होने का शक था। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गवाहों की मौजूदगी में स्कॉर्पियो की तलाशी ली।तलाशी के दौरान बोरियों और बैग में भरा 54 किलो गांजा मिला। पुलिस ने NDPS Act की धारा 20 के तहत गांजे और तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो दोनों को जब्त कर लिया है।फरार दंपती की पतासाजी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। डीसीपी पश्चिम जोन के निर्देशन में आगे की कार्रवाई जारी है।