लातविया में 12 हजार सैनिकों के साथ नाटो का बड़ा सैन्य अभ्यास

Follow Us

रीगा। लातविया में 2 सितंबर से 8 अक्टूबर तक नाटो और लातवियाई सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नेमज 2026 आयोजित किया जाएगा। इस बड़े युद्धाभ्यास में करीब 12,000 सैनिक हिस्सा लेंगे, जिनमें लातविया की सेना और नेशनल गार्ड के अलावा कनाडा, अमेरिका, एस्टोनिया, लिथुआनिया समेत कई नाटो देशों के सैन्यकर्मी शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस अभ्यास का उद्देश्य नाटो सदस्य देशों के बीच सैन्य समन्वय बढ़ाना, संयुक्त अभियान क्षमता को मजबूत करना और क्षेत्रीय सुरक्षा तैयारियों का परीक्षण करना है। युद्धाभ्यास के दौरान लातविया के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर पूर्वी सीमा क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज रहेंगी।

यूक्रेन में पादरियों की जबरन भर्ती का रूस का दावा

अभ्यास के दौरान ड्रोन उड़ानों में वृद्धि, सैन्य वाहनों और हथियारों की बड़े पैमाने पर आवाजाही तथा लड़ाकू विमानों की नियमित उड़ानें देखने को मिल सकती हैं। प्रशिक्षण मैदानों में लाइव फायरिंग और अन्य सामरिक अभ्यास भी किए जाएंगे। रूस के साथ बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच बाल्टिक देशों में नाटो की सैन्य मौजूदगी लगातार मजबूत हो रही है। ऐसे में यह युद्धाभ्यास क्षेत्र की सुरक्षा तैयारियों को परखने और सहयोगी देशों के बीच तालमेल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

https://amritsandesh.com/troubled-by-a-persistent-cough-these-5-grandmothers-home-remedies-can-provide-relief/