रायपुर । ब्लू वाटर हादसे में जान गंवाने वाले युवक मोहम्मद आदिल के मौदहापारा स्थित निवास पर रविवार को रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त की।
विधायक मिश्रा ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और छत्तीसगढ़ शासन की ओर से मृतक के पिता मोहम्मद यूनुस को 4 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान एसडीएम नंदकुमार चौबे, तहसीलदार राममूर्ति दीवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

