नई दिल्ली। पहाड़ों, बर्फीली चोटियों, झीलों और समृद्ध संस्कृति के कारण सिक्किम भारत के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। क्षेत्रफल में छोटा होने के बावजूद यह राज्य प्राकृतिक और सांस्कृतिक विविधता से भरपूर है। सिक्किम की पहचान का सबसे बड़ा हिस्सा कंचनजंगा से जुड़ा है। दुनिया की ऊंची पर्वत चोटियों में शामिल कंचनजंगा यहां से बेहद शानदार नजर आती है। वहीं, करीब 12,400 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुरुडोंगमर झील बर्फीले मौसम में अपने अद्भुत रूप के लिए पर्यटकों को आकर्षित करती है। राजधानी गंगटोक भी पहाड़ी दृश्यों और शांत वातावरण के लिए लोकप्रिय है।
शनिवार को पीपल के पेड़ पर छाछ चढ़ाने की मान्यता, जानिए क्या है धार्मिक महत्व
तीन संस्कृतियों का खूबसूरत मेल
सिक्किम की संस्कृति में लेपचा, भूटिया और नेपाली समुदायों का महत्वपूर्ण योगदान है। बौद्ध मठ, प्रार्थना चक्र और रंग-बिरंगी प्रार्थना पताकाएं यहां के आध्यात्मिक माहौल को खास बनाती हैं। लोसार और सागा दावा जैसे पर्व भी सांस्कृतिक विविधता की झलक देते हैं।
स्वाद में भी पहाड़ों की खुशबू
सिक्किम का खान-पान भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। मोमोज, थुकपा, गुंड्रुक, शिंकी और छूर्पी यहां के लोकप्रिय व्यंजनों में शामिल हैं।इसके अलावा थांका चित्रकला और पारंपरिक ऊनी कालीन, शॉल व जैकेट सिक्किम की समृद्ध कलात्मक विरासत को दर्शाते हैं। प्रकृति, संस्कृति और स्वाद का यह अनोखा संगम सिक्किम को खास बनाता है।
बच्चों का आधार अपडेट कराएं जल्दी, 30 सितंबर तक मुफ्त सुविधा का लाभ

