बच्चों का आधार अपडेट कराएं जल्दी, 30 सितंबर तक मुफ्त सुविधा का लाभ

Follow Us

नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अभिभावकों से बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट समय पर कराने की अपील की है। प्राधिकरण के मुताबिक, 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर तक मुफ्त उपलब्ध है। इसके बाद शुल्क को लेकर आगे निर्णय लिया जा सकता है। UIDAI के अनुसार, बच्चे के 5 और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर आधार में बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करना जरूरी होता है। इस प्रक्रिया में फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन जैसी जानकारी दर्ज की जाती है, जिससे पहचान संबंधी रिकॉर्ड अधिक सटीक रहता है।

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल, ₹500 में राखी से लेकर गिफ्ट तक सब कुछ

आधार का इस्तेमाल स्कूल प्रवेश, परीक्षाओं, छात्रवृत्ति और विभिन्न सरकारी योजनाओं में पहचान सत्यापन के लिए किया जाता है। ऐसे में समय पर अपडेट नहीं होने पर भविष्य में परेशानी से बचने के लिए अभिभावकों को जल्द कार्रवाई करने की सलाह दी गई है। UIDAI के अभियान के तहत अब तक देशभर में करीब 2 करोड़ बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट किए जा चुके हैं। प्राधिकरण ने अभिभावकों से अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए नजदीकी आधार केंद्र पर जल्द पहुंचने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल