नई दिल्ली। बदलते मौसम के बीच दिल्ली में H1N1 संक्रमण के मामलों में तेज बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, 12 अगस्त तक राजधानी में 1,449 मामले सामने आए, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 229 मामले दर्ज हुए थे। यानी संक्रमण में करीब छह गुना वृद्धि हुई है।
अमित शाह का बंगाल दौरा शुरू, ‘चिकन नेक’ की सुरक्षा पर बड़ा मंथन
मामलों में तेजी के बाद सरकारी अस्पतालों ने तैयारियां बढ़ा दी हैं। राम मनोहर लोहिया और सफदरजंग अस्पताल में संक्रमित मरीजों के लिए विशेष वार्ड बनाए गए हैं तथा दवाओं, बिस्तरों और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था मजबूत की गई है। चिकित्सकों के मुताबिक बुखार, खांसी, गले में दर्द, शरीर में दर्द और अत्यधिक थकान जैसे लक्षण दिख सकते हैं। बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों में गंभीर जटिलताओं का जोखिम अधिक हो सकता है। विशेषज्ञों ने सांस लेने में परेशानी या लक्षण बढ़ने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने और बिना परामर्श दवा न लेने की सलाह दी है।
