नई दिल्ली। पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण वाली E20 नीति को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने नीति की समीक्षा की मांग करते हुए आरोप लगाया कि, इसके चलते आम लोगों पर सड़क से लेकर रसोई तक अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि, सरकार की E20 नीति का असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं है, बल्कि खाद्य कीमतों पर भी इसका दबाव पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि, गन्ने और अनाज का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर एथनॉल उत्पादन में होने से चीनी तथा अन्य खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता प्रभावित हो रही है।
हिचिलेमा फिर बने ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दी बधाई
रमेश ने यह भी कहा कि, E20 ईंधन के इस्तेमाल से कुछ वाहन मालिकों को माइलेज में कमी और पुराने वाहनों की ईंधन अनुकूलता को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि नीति के लाभ और उसके आर्थिक प्रभाव का व्यापक आकलन किए बिना इसे आगे बढ़ाया गया। पार्टी ने केंद्र से E20 नीति की व्यापक समीक्षा करने और इसके असर पर पारदर्शी आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि, ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरणीय लक्ष्यों के साथ-साथ उपभोक्ताओं की जेब और खाद्य सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
पेपर लीक की सूचना मिलते ही कृषि मंत्री नेताम ने दिखाई सख्ती, तत्काल FIR और जांच के निर्देश


