नई दिल्ली। गूगल ने अपनी नई पिक्सल 11 सीरीज के साथ भारतीय बाजार पर बड़ा दांव लगाया है। कंपनी स्मार्टफोन कारोबार बढ़ाने के साथ भारत को अपने विनिर्माण और तकनीकी विकास के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी जोर दे रही है। नई सीरीज में पिक्सल 11, पिक्सल 11 प्रो, पिक्सल 11 प्रो एक्सएल और पिक्सल 11 प्रो फोल्ड शामिल हैं। इनमें बेहतर कैमरा, मजबूत सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े नए फीचर दिए गए हैं। कंपनी के नए टेंसर जी6 प्रोसेसर के साथ जेमिनी आधारित एआई सुविधाएं भी मिलती हैं।
भारतीय बाजार में फिर लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी तेज रफ्तार
भारत में पिक्सल 11 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये रखी गई है। वहीं पिक्सल 11 प्रो की कीमत 1,19,999 रुपये, पिक्सल 11 प्रो एक्सएल की 1,34,999 रुपये और पिक्सल 11 प्रो फोल्ड की कीमत 1,86,999 रुपये है। गूगल भारत में स्थानीय उत्पादन को भी लगातार बढ़ा रहा है। कंपनी ने पहले ही यहां कुछ पिक्सल फोन का निर्माण शुरू कर दिया है। इससे भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कंपनी का लक्ष्य भारतीय ग्राहकों के लिए बेहतर तकनीक, आसान सेवा और मजबूत पिक्सल अनुभव उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही गूगल भारत में अपने उपकरणों और सेवाओं के विस्तार पर भी निवेश बढ़ा रहा है।
राजीव गांधी की जयंती पर राजनाथ सिंह ने की तारीफ, बोले- विकास यात्रा में रहा अहम योगदान
