सारंगढ़ में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 आरोपी गिरफ्तार, 8,300 रुपये नकद समेत 6 मोबाइल और 6 बाइक जब्त

Follow Us

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सारंगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना सारंगढ़ पुलिस ने दारू भट्टी रोड, कुशलनगर में जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश, 8,300 रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन और 6 मोटरसाइकिल जब्त की हैं। पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ सुनील शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।


Read more :- राजीव गांधी जी की जयंती पर सादर नमन


पुलिस के अनुसार 19 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दारू भट्टी रोड, कुशलनगर स्थित फुलसाय उरांव के बोर घर के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 8 जुआरियों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 8,300 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 6 मोबाइल फोन और 6 मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जब्त की गई।


Read more :- धमतरी में नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर पुलिस की सख्ती, 22 वाहनों पर कार्रवाई, 38 हजार रुपये जुर्माना


पुलिस ने मामले में संजू देवांगन (20), दुकालू खूटे (30), आकाश देवांगन (24), साहेबराम साहनी (31), ज्योतिष साहनी (29), फुलसाय उरांव (55), मोहन भारद्वाज (18) और महेश उर्फ बुच्चा साहनी (30), सभी निवासी कुशलनगर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब सहित अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से भी ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

पूरी कार्रवाई में एसडीओपी गोविन्द दीवान, थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित आरक्षक गौतम जांगड़े तथा पुलिस लाइन में पदस्थ नव आरक्षक पुरुषोत्तम यादव, विक्रम ध्रुव, मनीष पटेल, शेखर सिंह, निखिल साव, दीपक कुमार, गौतम सिदार, अर्जुन सिंह, अखिलेश सिंह, सुनील कुमार और हेमंत कुमार का विशेष योगदान रहा।