दुर्ग। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर राजीव भवन (कांग्रेस भवन), दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में उनकी स्मृति को नमन किया गया। इस अवसर पर सेवादल कांग्रेस की ओर से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में अरुण वोरा एवं आर.एन. वर्मा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राजीव गांधी जी ने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए तकनीक, शिक्षा और युवा शक्ति को नई दिशा दी। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राजीव जी के विचार और आधुनिक भारत का उनका सपना हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
अवैध खाद भंडारण और जैव उत्प्रेरक के खिलाफ कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोदाम सील

