रायपुर में राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर पुष्पांजलि, पार्षद अर्जुमन ढेबर सहित गणमान्यजनों ने किया नमन

Follow Us

रायपुर। भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में तथा नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से आयोजित इस संक्षिप्त कार्यक्रम में मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड क्रमांक 45 की पार्षद अर्जुमन ढेबर सहित शहर के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नवयुवकों ने सहभागिता की। सभी ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें उनकी जयंती पर सादर नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।