नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
बी.एस.सी. (कृषि) काउंसलिंग के तहत अभ्यर्थियों को महाविद्यालय और सीट आबंटित
इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। राजीव गांधी वर्ष 1984 से 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनके कार्यकाल को तकनीक, कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में बदलावों के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है। जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के देश के प्रति योगदान और उनकी राजनीतिक विरासत को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी।
सिंगापुर में बड़ा डिप्लोमैटिक मूव: सीतारमण-जयशंकर ने पीएम वोंग से की मुलाकात
