नई दिल्ली/सिंगापुर। भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में गुरुवार को अहम मुलाकात हुई। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, निवेश और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद
भारत और सिंगापुर लंबे समय से व्यापार, वित्त, तकनीक और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग करते रहे हैं। सीतारमण की सिंगापुर यात्रा ऐसे समय हुई है, जब दोनों देश आर्थिक रिश्तों को और विस्तार देने पर जोर दे रहे हैं। वहीं, जयशंकर की मौजूदगी ने बैठक के रणनीतिक और कूटनीतिक महत्व को भी बढ़ाया। इस मुलाकात को भारत-सिंगापुर संबंधों में सहयोग के नए अवसर तलाशने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सर्दी-जुकाम में खाना बेस्वाद लग रहा है? ये 5 आसान उपाय आजमाएं
