कवर्धा । जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोपेड सवार युवती की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मुंगेली-पंडरिया मार्ग पर डोमसरा गांव के पास बिजली ऑफिस के सामने हुआ। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार डोमसरा निवासी 35 वर्षीय फुलेश्वरी निर्मलकर अपने पिता के साथ खेत से काम करके मोपेड से घर लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फुलेश्वरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
Raed more :- सीएम साय ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
घटना के बाद कार चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हादसे की खबर से डोमसरा गांव में शोक का माहौल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
