ट्रैक्टर बिक्री की रकम गबन करने वाला शोरूम मैनेजर गिरफ्तार

Follow Us

राजनांदगांव । थाना सिटी कोतवाली में दर्ज मामले के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कुमुद उपाध्याय (52) पिता स्व. ऋषिकेश उपाध्याय, निवासी फ्लैट नंबर 19, इंदिरा नगर, वृंदावन कॉलोनी, थाना बसंतपुर, अरुण एग्रीकल्चर, बीजेपी कार्यालय के सामने स्थित ट्रैक्टर शोरूम में मैनेजर था। शिकायत में बताया गया कि उसने 1 अप्रैल 2025 से 7 अप्रैल 2026 के बीच ट्रैक्टर और कृषि उपकरण बेचकर किसानों से कुल 14,61,393 रुपये प्राप्त किए, लेकिन पूरी राशि फर्म में जमा नहीं की।

जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने 3,03,500 रुपये वापस करना स्वीकार किया, जबकि 11,07,893 रुपये का गबन सामने आया। शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 443/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4), 336(3) और 344(1) के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

फिलहाल, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में आरोपी को 19 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में उप निरीक्षक सुमेन्द्र कुमार खरे, प्रधान आरक्षक जी. सिरिल कुमार तथा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।