छत्तीसगढ़ प्रशासन का एक बड़ा प्रशासनिक फेर बदल 22 IAS तथा 1 IFS का लिया तबादला

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 22 IAS और 1 IFS अधिकारी का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 6 जिलों के कलेक्टरों को भी बदला गया है।

इस फेरबदल के तहत कांकेर, मुंगेली, सक्ती, कबीरधाम, गरियाबंद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। कुंदन कुमार को कांकेर, अमृत विकास तोपनो को मुंगेली, जय जैन को सक्ती, तुलिका प्रजापति को कबीरधाम, रणबीर शर्मा को गरियाबंद और तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का कलेक्टर बनाया गया है।


Read more :- शिव-हनुमान पूजा का महासंयोग! 25 अगस्त को बन रहा खास संयोग

वहीं, गोपाल वर्मा को कबीरधाम कलेक्टर पद से हटाकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग और प्रभार में भी बदलाव किया गया है।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव हुआ है और संबंधित अधिकारी नई पदस्थापना के अनुसार अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।