रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर कई मोर्चों पर निशाना साधा। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और धान खरीदी को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि, जनता की बुनियादी समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बैज ने शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, कई स्कूलों में भवन और शिक्षकों की कमी है। उन्होंने दावा किया कि कुछ इलाकों में बच्चे जर्जर भवनों या वैकल्पिक स्थानों पर पढ़ने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार पर शिक्षा से जुड़े कामों में लापरवाही का आरोप लगाया।
बालक आश्रम में छात्र की मलेरिया से मौत, विधायक मंडावी ने सरकार पर साधा निशाना
कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस नेता ने राजधानी में सामने आ रही आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को ज्यादा प्रभावी कदम उठाने चाहिए। स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बैज ने बस्तर में मलेरिया और डायरिया जैसी बीमारियों का मुद्दा उठाया।
आईआरसीटीसी का 7-दिन का गंगटोक-दार्जिलिंग टूर, फ्लाइट-होटल सब शामिल
उन्होंने दवाओं की खरीद में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग भी की। धान खरीदी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की टीम खरीदी और संग्रहण केंद्रों का दौरा करेगी तथा वहां की स्थिति की जानकारी जुटाएगी। भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति पर तंज कसते हुए बैज ने कहा कि, संगठनात्मक स्तर पर भी भाजपा को लेकर कई सवाल हैं। हालांकि, उनके आरोपों पर सरकार की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
