गाले टेस्ट में श्रीलंका को झटका: चांदीमल चोटिल, स्कैन के लिए अस्पताल भेजे गए

Follow Us

गाले। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका को बड़ा झटका लगा। अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए और उन्हें एहतियात के तौर पर स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना मंगलवार को पहले सत्र में हुई, जब चांदीमल ने बाउंड्री की ओर जा रही गेंद को रोकने के लिए डाइव लगाई। गेंद रोकने में वह सफल रहे, लेकिन गिरने के दौरान उनके दाहिने कंधे और गर्दन पर चोट लगी। कुछ देर तक मैदान पर उपचार के बाद फिजियो और मेडिकल टीम ने उन्हें अस्पताल भेजने का फैसला किया।

12 साल का इंतजार खत्म करने की तैयारी में स्कॉटलैंड, डॉकिन्स बोले- वर्ल्ड कप का सपना करीब

श्रीलंका क्रिकेट के अनुसार, चांदीमल की स्कैन रिपोर्ट आने के बाद चोट की गंभीरता और उनकी उपलब्धता को लेकर जानकारी दी जाएगी। श्रीलंका के लिए यह चिंता का विषय है, क्योंकि दूसरी पारी में उन्हें अहम भूमिका निभानी पड़ सकती है। पहली पारी में वह सिर्फ चार रन बना सके थे। मैच में भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए, जिसमें देवदत्त पडिक्कल के 167 और केएल राहुल के 82 रन शामिल रहे। जवाब में श्रीलंका 284 रन पर आउट हुआ और भारत को 178 रन की बढ़त मिली। भारतीय टीम दूसरी पारी में 4 विकेट पर 111 रन बनाकर मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी।

आयुष शेट्टी का बड़ा उलटफेर: वर्ल्ड नंबर-1 शी यू ची को हराकर रचा इतिहास