अश्लील फोटो भेजने की धमकी पड़ गई भारी, कांकेर पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा

Follow Us

कांकेर। महिलाओं से जुड़े अपराधों पर कार्रवाई करते हुए कांकेर पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर करीब एक साल तक फोन पर गाली-गलौज, धमकी देने और अपमानित करने के साथ अश्लील फोटो भेजने की धमकी देकर महिला को परेशान करने का आरोप है।

सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी विनीत कुमार सिंह के लिए समस्या समाधान का माध्यम

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 15 जनवरी 2026 को सिटी कोतवाली कांकेर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी मोहित सिंह लगातार फोन कर उसे अपशब्द कहता और धमकाता था। आरोप है कि वह पीड़िता के पति के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजने या अपलोड करने की धमकी भी देता था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 26/2026 दर्ज कर धारा 78, 79 और 351(2) बीएनएस के तहत जांच शुरू की। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

कोरिया : ’ग्रामीण संस्कृति और स्थानीय संसाधन से महिलाओं के कौशल से बन रही राखी’

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि, आरोपी कांकेर के अन्नपूर्णापारा इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वरी भगत के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर मोहित सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे 17 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी की पहचान मोहित सिंह (24), निवासी कप्तानगंज, जिला कुशीनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। कांकेर पुलिस ने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन 94791-55125 पर देने की अपील की है।

उद्योग मंत्री देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात