एमजी हेक्टर की नई इलेक्ट्रिक SUV की झलक, 26 अगस्त को लॉन्च! जानें फीचर्स और रेंज

Follow Us

नई दिल्ली। एमजी मोटर इंडिया भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले इस अपकमिंग मॉडल को बिना कवर के देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एसयूवी कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकने वाली वुलिंग स्टारलाइट 560 पर आधारित होगी। इसमें सी-शेप एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलैंप और टेललाइट्स के साथ आकर्षक फ्रंट डिजाइन देखने को मिलेगा। एसयूवी में रूफ रेल, पैनोरमिक सनरूफ और बॉडी क्लैडिंग जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

वैश्विक दबाव में बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

इंटीरियर की बात करें तो इसमें प्रीमियम केबिन, 12.8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें सात सीटों का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है। पावरट्रेन के तौर पर इसमें करीब 60 kWh की बैटरी और सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती है। यह मोटर करीब 136 पीएस की पावर और 200 एनएम टॉर्क जनरेट कर सकती है। दावा है कि फुल चार्ज पर SUV करीब 500-550 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। एमजी इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को 26 अगस्त 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है।

‘दिमागी नक्सल पार्टी’ की Instagram पर एंट्री, 24 घंटे में 1.7 लाख फॉलोअर्स