नागपंचमी पर आयोजित महाभिषेक एवं कालसर्प दोष निवारण पूजा में शामिल हुए अरुण वोरा

Follow Us

दुर्ग। पावन श्रावण मास के अवसर पर नागपंचमी के पर्व पर सतरूपा शीतला मंदिर, समृद्धि मार्केट, पद्मनाभपुर, दुर्ग में भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग महाभिषेक एवं कालसर्प दोष निवारण पूजा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा शामिल हुए। इस अवसर पर अरुण वोरा ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं शहरवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करते हुए आयोजन की सराहना की।


Read more :- ट्रेजर आइलैंड मॉल में जागरूकता अभियान: साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात नियमों की दी गई जानकारी


कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भावना दिवाकर के संयोजन में किया गया। नागपंचमी के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि महाभिषेक के साथ कालसर्प दोष निवारण पूजा का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया।