नई दिल्ली। यूजीसी-एनईटी की तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराने के फैसले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने समाजशास्त्र, अंग्रेजी और वाणिज्य विषयों की परीक्षा फिर से कराने के राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा है। राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि, इन तीन विषयों की यूजीसी-एनईटी परीक्षाएं 22 से 30 जून के बीच आयोजित की गई थीं।
ट्रंप का बड़ा दांव! दक्षिण कोरिया संग सैन्य अभ्यासों में ‘बड़ी कटौती’ का ऐलान
उनके मुताबिक, करीब दो महीने बाद एनटीए ने प्रश्नपत्रों में गंभीर खामियों और पुराने प्रश्नों के दोहराए जाने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि, परीक्षा में शामिल हुए हजारों अभ्यर्थियों को अब सितंबर में इन विषयों की परीक्षा दोबारा देनी होगी। इससे छात्रों के सामने तैयारी, समय और परीक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती खड़ी हो गई है। राहुल गांधी ने इस पूरे मामले को छात्रों के हित से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। परीक्षा दोबारा कराने के फैसले के बाद अभ्यर्थियों के बीच भी चिंता बढ़ी है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि, सरकार और छात्रों की परेशानियों को दूर करने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
चिकारा का तूफानी शो: गोरखपुर लायन्स चारों खाने चित, मेरठ की लगातार दूसरी जीत
