शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में 10 मार्च को होगा महिला जागृति सम्मेलन

Follow Us

रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के महिला प्रभाग द्वारा बलौदाबाजार मार्ग पर स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में मंगलवार 10 मार्च को शाम 4.00 बजे महिला जागृति आध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। चर्चा का विषय होगा- वन्दे मातरम से स्वर्णिम भारत। समारोह की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय होंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर मीनल चौबे, बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा और पुलिस महानिदेशक की पत्नी ज्योति गौतम शामिल होंगी। समारोह में अपने आशीर्वचनों से रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी लाभान्वित करेंगी तथा मूल वक्तव्य रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी का होगा। आपको बता दें की समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा के लिए नैतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक जागृति लाकर उन्हें स्वयं की सुरक्षा के लिए सशक्त बनाना, महिलाओं के प्रति मानसिकता में परिवर्तन लाना, सार्वजनिक स्थलों, परिवहन तंत्र एवं वाहनों को नारियों के लिए अधिक सुरक्षित बनाने के लिए जन-जन को प्रेरित करना, अश्लील साहित्य, सिनेमा, विज्ञापन आदि पर अंकुश हेतु सामाजिक जागृति लाना आदि है।