भूपेश बघेल की चुप्पी पर अजय चंद्राकर का तंज, बोले- ‘जूता चोरी हुआ तो नया दे देंगे’

Follow Us

रायपुर। झारखंड में छात्रों के आंदोलन को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। चंद्राकर ने कहा कि, भूपेश बघेल कई मामलों में जांच की मांग करते हैं, लेकिन झारखंड में छात्रों से जुड़े आंदोलन पर उनका कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया। इसी दौरान उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि, अगर बघेल झारखंड जाने से इसलिए बच रहे हैं कि, वहां उनका जूता चोरी हो सकता है, तो इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए। जूता चोरी होने पर नया जूता देने की बात भी उन्होंने कही।

राम मंदिर चढ़ावे पर अखिलेश का वार, वीडियो से बीजेपी को घेरा, बोले- ‘पाप का पैसा नहीं चाहिए’

अजय चंद्राकर ने वंदे मातरम को लेकर सामने आए विवाद और कथित वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि, राष्ट्र और देशभक्ति से जुड़े मुद्दों का विरोध करना गंभीर विषय है और पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। चंद्राकर ने वैचारिक नक्सलवाद का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि, कुछ लोग देश की व्यवस्था के प्रति अविश्वास पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके बयान के बाद भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासी विवाद और तेज होने के आसार हैं।

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री व टीएमसी के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का संदिग्ध हालात में शव बरामद, मिला सुसाइड नोट