दुर्ग। छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई विभिन्न मांगों के समर्थन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने प्रदेश सरकार से सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है। अभ्यर्थियों ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक भर्ती में अधिक पद शामिल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ध्यानाकर्षण कराया है।
Read more: स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय कांकेर में राजस्व मंत्री वर्मा करेंगे ध्वजारोहणhttps://amritsandesh.com/revenue-minister-verma-to-hoist-the-flag-at-the-kanker-district-headquarters-on-independence-day/
अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों में शिक्षक भर्ती 2026 में विज्ञान शिक्षक के पर्याप्त पद जोड़कर संशोधित भर्ती विज्ञापन जारी करना, जीव विज्ञान व्याख्याता एवं रसायन विज्ञान व्याख्याता के आवश्यक पदों को भर्ती में शामिल करना तथा 6 सितंबर 2026 की CTET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी शिक्षक भर्ती में आवेदन का अवसर देना शामिल है।
इसके साथ ही स्नातक में निर्धारित 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता में 5 प्रतिशत की छूट देने, शिक्षक भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तथा नियमानुसार छूट के बाद अधिकतम 45 वर्ष करने और स्वामी आत्मानंद विद्यालयों की भर्ती में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम के योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर देने की मांग भी की गई है।
Read more: जशपुर: प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 4 परिवारों को कुल 16 लाख रूपए की मिलेगी आर्थिक सहायताhttps://amritsandesh.com/jashpur-four-families-affected-by-a-natural-disaster-will-receive-financial-assistance-totaling-%e2%82%b916-lakh/
अरुण वोरा ने कहा कि, शिक्षक भर्ती से प्रदेश के हजारों युवा अभ्यर्थियों का भविष्य जुड़ा हुआ है। पात्र अभ्यर्थियों को केवल तकनीकी अथवा प्रक्रिया संबंधी कारणों से अवसर से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर न्यायपूर्ण भर्ती प्रक्रिया, समान अवसर और पर्याप्त पदों के साथ संशोधित भर्ती विज्ञापन जारी करने की दिशा में शीघ्र कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि, मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति आवश्यक है और युवाओं के हित में सरकार को सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

