मुंबई। एक्ट्रेस Mallika Sherawat ने हॉलीवुड स्टार Tom Cruise को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। रियलिटी शो से जुड़े एक हालिया सेगमेंट में मल्लिका ने दावा किया कि टॉम क्रूज को उन पर क्रश है। उन्होंने यह भी कहा कि हॉलीवुड अभिनेता उन्हें वीडियो मैसेज भेजते हैं। मल्लिका का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है।
मल्लिका अपने बेबाक अंदाज और खुलकर अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। इस बार भी उन्होंने टॉम क्रूज को लेकर अपनी बात काफी कॉन्फिडेंस के साथ रखी। हालांकि, टॉम क्रूज की ओर से इस दावे की कोई पुष्टि सामने नहीं आई है, इसलिए इसे मल्लिका का निजी दावा ही माना जा रहा है। उनके बयान ने शो और सोशल मीडिया, दोनों जगह लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
