‘मिर्जापुर’ के ट्रेलर में गुड्डू और मुन्ना ने मचाया भौकाल, अब थिएटर में चमकेंगे कालीन भैया
दर्शक ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर में जहां पंकज त्रिपाठी एक्शन अवतार में नजर आए हैं, वहीं अली फजल और दिव्येंदु का जुदा अंदाज दिखा है। ट्रेलर ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। जानिए इसमें क्या खास है?
क्या है कहानी?
लगभग तीन मिनट के ट्रेलर में मिर्जापुर की सत्ता का संघर्ष दिखाया गया है। जहां पंकज त्रिपाठी सत्ता पर बने रहने के मंत्र बताते हैं, वहीं रवि किशन उन्हें सत्ता से हटाने की चाल चलते नजर आते हैं। अली फजल और दिव्येंदु सत्ता के लिए संघर्ष करते हुए नजर आते हैं।
ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग हैं, बंदूक का इस्तेमाल दिखाया गया है और हिंसा दिखाई गई है।
ट्रेलर में क्या है खास?
- ट्रेलर में कालीन भैया के रोल में पंकज त्रिपाठी एक्शन करते नजर आए हैं।
- गुड्डू पंडित के रोल में अली फजल ने एक बार फिर अपना दम दिखाया है।
- मुन्ना भैया का किरदार निभा रहे दिव्येंदु भी काफी प्रभावशाली नजर आए हैं।
- वहीं जितेंद्र कुमार बबलू पंडित के किरदार में नजर आए हैं। सीरीज में इस किरदार को विक्रांत मैसी ने निभाया था।
- यह फिल्म चर्चित सीरीज ‘मिर्जापुर’ की कहाने के आधार पर बनी है।
ट्रेलर के मशहूर डायलॉग्स
- गद्दी ना तो विरासत से मिलती है, ना सियासत से। मिलती है तो सिर्फ और सिर्फ तो बाहुबल से। टिकती है डर से।
- जिस दिन गद्दी पर बैठे समझो मौत से तुम्हारा रिश्ता पक्का हो गया।
- बाहुबलि मारते नहीं, मारने का ऑर्डर देते हैं।
- ईमानदारी ना पापा अजगर है, लपेटे आप हैं अपने गले में। दम सबका घुट रहा है।
- खतरा चाहे जितना छोटा हो, उसे जिंदा नहीं छोड़ सकते।
- कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह हिंदी और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह हैं। वहीं पुनीत कृष्णा इसके लेखक हैं। इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं।
View this post on Instagram
फिल्म की स्टारकास्ट
अपकमिंग फिल्म ‘द मिर्जापुर’ में रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेन्द्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह भी नजर आएंगे।
