मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने सौजन्य भेंट की

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें होली की शुभकामनाओं सहित छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए नामित किये जाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि वे उच्च सदन में छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं, प्रदेश के हितों और विकास से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण मुद्दे को पूरी दृढ़ता, स्पष्टता और संवेदनशीलता के साथ उठाएंगी। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप जी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी, सुशांत शुक्ला जी, राम गर्ग सहित अन्य साथियों की आत्मीय उपस्थिति रही। सभी ने होली के रंगों के साथ अपनत्व और सौहार्द का संदेश साझा किया।