रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर संरक्षा संगोष्ठी, 66 कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण

Follow Us

रायपुर । ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा 30 जुलाई 2026 को कर्मचारी प्रशिक्षण स्कूल, परिचालन, बी.एम.वाई. में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस संगोष्ठी में परिचालन, विद्युत परिचालन, इंजीनियरिंग और यांत्रिक विभाग के कर्मचारियों को संरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, ऑल राइट सिग्नल का आदान-प्रदान, सिग्नल फेल होने की स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया और ट्रेन संचालन के दौरान जरूरी सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई।

इसके अलावा वर्षाकाल में इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बरती जाने वाली सावधानियां, ट्रेन में हॉट एक्सल और ब्रेक बाइंडिंग से बचाव, हाल में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण, प्राथमिक उपचार पेटी के उपयोग और अग्निशामक यंत्र चलाने का प्रदर्शन भी किया गया।

संगोष्ठी में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रायपुर सुरेश चन्द्र, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी रायपुर सनत कुमार साव और संरक्षा सलाहकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रायपुर मंडल के संरक्षा संगठन द्वारा कर्मचारियों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक माह दो संरक्षा संगोष्ठियों का आयोजन अलग-अलग स्टेशनों पर किया जाता है। इस कार्यक्रम में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर और फील्ड कर्मचारियों सहित कुल 66 लोगों ने भाग लिया।