कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के बसंत नगर में एक 12वीं कक्षा की छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान निहारिका महिलांगे के रूप में हुई है। वह पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल, भानुप्रतापपुर में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 2 बजे उसने अपने घर के बाथरूम में आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की जांच जारी है।
