छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में नई टीम का गठन, 32 जिलाध्यक्षों समेत कई पदों पर नियुक्तियां

Follow Us

रायपुर,। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में नई कार्यकारिणी का गठन किया है। प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आदिवासी कांग्रेस की टीम का विस्तार किया गया है।

आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव के नेतृत्व में गठित नई टीम की सूची आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने जारी की है। नई कार्यकारिणी में 1 संगठन महामंत्री, 5 उपाध्यक्ष, 32 जिलाध्यक्ष, 19 सचिव और 10 महासचिव समेत कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया के माध्यम से नई टीम के पदाधिकारियों को बधाई दी है। पार्टी ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूत करने के साथ आदिवासी क्षेत्रों में जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।