युगांडा ने इबोला पर पाई जीत, देश हुआ संक्रमण मुक्त; कांगो में अब भी गंभीर हालात

Follow Us

कंपाला। युगांडा ने इबोला संक्रमण के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए खुद को आधिकारिक रूप से इबोला मुक्त घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, सभी संक्रमित मरीजों की निगरानी और संपर्कों का क्वारंटीन पूरा होने के बाद देश में वायरस के नए मामलों की पुष्टि नहीं हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 2026 में फैले इस इबोला प्रकोप में कुल 20 मामले सामने आए, जिनमें 2 लोगों की मौत हुई। अधिकारियों ने कहा कि जांच और निगरानी के बाद यह पुष्टि हुई है कि संक्रमण का प्रसार अब पूरी तरह रुक चुका है। युगांडा के स्वास्थ्य मंत्री क्रिस बार्योमुन्सी ने बताया कि, संक्रमण के शुरुआती मामले पड़ोसी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो से जुड़े थे। इसके बाद सरकार ने सीमाई निगरानी बढ़ाने और कई जरूरी एहतियाती कदम उठाए।

वहीं, कांगो में इबोला का खतरा अभी भी बना हुआ है। वहां अब तक हजारों मामले दर्ज किए गए हैं और बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक कांगो में संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इबोला एक गंभीर वायरल बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति या जीव के सीधे संपर्क से फैल सकती है। समय पर पहचान और इलाज से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है।