BREAKING NEWS : हिंसक प्राणी के हमले में हिरण की मौत, इलाके में दहशत

Follow Us

बलौदाबाजार। सोनाखान क्षेत्र में हिंसक पशु के हमले से एक हिरण की विगत दिनों मृत्यु हो गई। इस सम्बन्ध में वनमण्डलाधिकारी ने बताया क़ि 20जुलाई 2026 को प्राप्त मृत मादा चित्तीदार हिरण के शव का शासकीय वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा वैज्ञानिक विधि से पोस्टमार्टम किया गया।

आधिकारिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहीं भी करंट लगने, विद्युत प्रवाह अथवा शरीर के जलने से संबंधित कोई लक्षण दर्ज नहीं किए गए हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हिरण के शरीर के पिछले हिस्से तथा दाहिने कंधे पर हिंसक वन्यप्राणी (मांसाहारी जीव) द्वारा काटने एवं मांस खाने के गंभीर घाव पाए गए।

शासकीय पशु चिकित्सक द्वारा दी गई आधिकारिक राय के अनुसार हिरण की मृत्यु हिंसक वन्यप्राणी के हमले एवं अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई है। अतः हिरण की मृत्यु का कारण बिजली के स्टे तार में करेंट लगना नहीं है।