रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। फिलहाल दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और किसी के हताहत होने की सूचना भी सामने नहीं आई है।
अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। घटना को लेकर लगातार अपडेट का इंतजार है।
