*स्मार्ट मीटर बदलने हेतु वितरित किए फॉर्म*
कांकेर। शहर कांग्रेस कमेटी कांकेर द्वारा बढ़ते हुए बिजली बिलों की दरों के विरोध में सोमवार को जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के मेन रोड में पहुंचकर आम जनता से मुलाकात की और स्मार्ट मीटर बदलने हेतु आवेदन फॉर्म का वितरण किया।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यासीन करानी का कहना है कि प्रदेश में लगातार बिजली बिलों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के कारण आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। बढ़े हुए बिजली बिलों से मध्यमवर्गीय एवं गरीब परिवारों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
इसी मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मेन रोड के दुकानो में जाकर नागरिकों से संवाद किया।
इस दौरान लोगों को स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी गई तथा स्मार्ट मीटर बदलने के लिए आवेदन फॉर्म वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर अपनी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की।
शहर कांग्रेस कमेटी ने कहा कि यदि बढ़ती बिजली दरों और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के लिए कांकेर शहर के हर वार्ड में जाकर , जनता के हित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा।
आज के इस कार्यक्रम मै ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यासीन करानी, महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा बंटी, रमेश गौतम, मनोज जैन , अजय भास्वानी,संग्राम नेताम, तारेन्द्र भंडारी,इसहाक अहमद, विजय यादव, मुकेश तिवारी , बबलू देवांगन, सरजू शोरी, चंद्रलोक ठाकुर , नरेश बिछिया, आलोक श्रीवास्तव, भौम सिंह नाग,तूकेश्वर साहू, शेष गजबिय, किशन साहू, सत्यार्थ कारयत, खोमेंदे उइके, निलेश कौशिक, जिशान अली,राजा ठाकुर,पंच राम सलाम विकी सोनी, रविंद्र सोनी, चंद्रकांत टेकाम, सूरज सोनकर, कमल नागवंशी, विनोद नाग, रंजन गोस्वामी, राजकुमार चोपड़ा और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे
