नई दिल्ली। मिस यूनिवर्स युगांडा 2026 का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला अभी बाकी है, लेकिन 19 वर्षीय किम्बर्ली जेल अरेमो ने अपनी सादगी, आत्मविश्वास और नैचुरल खूबसूरती से इंटरनेट पर खास पहचान बना ली है। प्रतियोगिता के फाइनल से पहले ही वह दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।
कंटेस्टेंट नंबर 12 के रूप में कोले जिले का प्रतिनिधित्व कर रहीं किम्बर्ली ने अपने शानदार रनवे वॉक और प्रभावशाली स्टेज प्रेजेंस से लोगों का ध्यान खींचा है। उन्होंने भारी मेकओवर और दिखावटी अंदाज से अलग अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और सहज व्यक्तित्व को प्राथमिकता दी है, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।
उनकी तस्वीरें और रनवे क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई यूजर्स उन्हें प्रतियोगिता की सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल कर रहे हैं।पेजेंट की दुनिया से अलग किम्बर्ली युवाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए भी काम करती हैं। वह लड़कियों को आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने लक्ष्य पहचानने के लिए प्रेरित करती हैं। बचपन में बुलीइंग का सामना करने के अनुभवों से सीख लेते हुए वह युवाओं को मुश्किल परिस्थितियों में भी खुद पर भरोसा रखने का संदेश देती हैं।
