बिलासपुर में बारिश का कहर: कई गांव बाढ़ की चपेट में, 10 से अधिक मकान बने टापू, राहत-बचाव जारी

Follow Us

बिलासपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने न्यायधानी बिलासपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रातभर हुई बारिश के चलते शहर और आसपास के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है। सड़कों, निचली बस्तियों और कॉलोनियों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे ज्यादा असर बिलासपुर-दोमहानी क्षेत्र में देखने को मिला, जहां बाढ़ के पानी से 10 से अधिक मकान टापू में तब्दील हो गए। कई परिवार पूरी रात घरों में फंसे रहे। बाढ़ के पानी के बीच छोटे-छोटे बच्चे भी घिरे रहे और भोजन-पानी की समस्या से जूझते रहे। लगातार बढ़ते जलस्तर से खतरा और बढ़ गया है, जिससे लोग राहत और बचाव दल का इंतजार करते रहे।