भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का रोमांच शुरू: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने चुनी बल्लेबाजी; विराट-रोहित की वापसी से टीम इंडिया मजबूत

Follow Us

एजबेस्टन। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी दिख रही है और टीम शुरुआती बढ़त बनाने की कोशिश करेगी।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि टीम पहले गेंदबाजी करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि, यह सीरीज टीम के लिए बेहद अहम है और यहां से वनडे तैयारियों की शुरुआत होगी। विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी से भारतीय टीम को मजबूती मिली है।

इस मुकाबले में भारत ने रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह समेत मजबूत प्लेइंग इलेवन उतारी है। वहीं इंग्लैंड की टीम में जो रूट, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इससे पहले खेली गई टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से हराया था। अब वनडे सीरीज में टीम इंडिया के पास वापसी करने और अपना आत्मविश्वास हासिल करने का बड़ा मौका है। दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी।