मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर अपने शानदार फैशन सेंस को लेकर चर्चा में हैं। अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर की शादी के सेलिब्रेशन में आलिया ने ऐसे खूबसूरत और स्टाइलिश आउटफिट्स पहने, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनके लुक्स को शादी के सीजन के लिए परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन बता रहे हैं। आलिया ने शादी के अलग-अलग फंक्शन्स में ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का बेहतरीन बैलेंस दिखाया। उन्होंने लहंगे की जगह अलग-अलग स्टाइल की साड़ियों को चुना और हर लुक में अपने खास अंदाज से चार चांद लगा दिए।
प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए आलिया ने एकाया बनारस के अनरिलीज्ड कलेक्शन से रिच पर्पल ड्रेप साड़ी पहनी। इस आउटफिट की सबसे खास बात इसका स्ट्रक्चर्ड स्ट्रैपलेस कॉर्सेट ब्लाउज था, जिसमें यूनिक लूप डिटेलिंग दी गई थी। आलिया ने साड़ी को ट्रेडिशनल तरीके से पहनने के बजाय पल्लू को अलग अंदाज में स्टाइल किया, जिससे उनका लुक और भी फैशन-फॉरवर्ड नजर आया। उन्होंने इस लुक को डायमंड चोकर, स्टेटमेंट इयररिंग्स और रिंग्स के साथ पूरा किया। स्लीक बन हेयरस्टाइल, सॉफ्ट आई मेकअप और न्यूड लिप्स ने उनके ग्लैमरस लुक को और निखार दिया।
आकांक्षा रंजन कपूर की शादी के लिए आलिया ने पुनीत बलाना की कस्टम म्यूटेड ब्लू टिशू साड़ी चुनी। गोल्ड एम्ब्रॉयडरी और एम्बेलिश्ड बॉर्डर वाली यह साड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने इसे स्लीवलेस हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया, जिसमें हाई नेकलाइन और कीहोल कट-आउट डिटेलिंग थी। इस लुक को उन्होंने एंटीक इयररिंग्स, पर्ल मांग टीका, स्टैक्ड बैंगल्स और स्टाइलिश ग्लासेस के साथ कंप्लीट किया। मिनिमल मेकअप और सलीके से बंधे बालों ने उनके लुक को ग्रेसफुल टच दिया।
रिसेप्शन के लिए आलिया ने निधि तांबी केजरीवाल की ब्लैक अजरख साड़ी पहनी। मल्टी-टोन फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी, मिरर वर्क और बड़े बॉर्डर वाली इस साड़ी ने उनके लुक को रॉयल बना दिया। उन्होंने इसे मैचिंग फुल-स्लीव ब्लाउज के साथ स्टाइल किया, जिसमें प्लंजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन थी। ओवरसाइज्ड ऑक्सिडाइज्ड झुमके, स्टेटमेंट मांग टीका, चूड़ियां और एम्बेलिश्ड पोटली बैग ने उनके रिसेप्शन लुक को पूरा किया। स्लीक सेंटर पार्टेड हेयरस्टाइल और ग्लोइंग मेकअप के साथ आलिया बेहद खूबसूरत नजर आईं। आलिया भट्ट के इन तीनों वेडिंग लुक्स ने साबित कर दिया कि वह सिर्फ शानदार अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि फैशन आइकॉन भी हैं।
