मेसी को रोकने का इंग्लैंड के पास प्लान तैयार, जो कोल ने सेमीफाइनल में जीत का जताया भरोसा

Follow Us

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पूर्व इंग्लिश फुटबॉलर जो कोल ने अपनी टीम पर भरोसा जताया है। उनका मानना है कि, इंग्लैंड लियोनेल मेसी जैसी दिग्गज चुनौती का सामना करने में सक्षम है।

दोनों टीमें अटलांटा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड करीब 21 साल बाद अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान पर उतरेगा। वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक पांच मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें कई यादगार टक्कर देखने को मिली हैं। जो कोल ने कहा कि, इंग्लैंड को मेसी को रोकने की रणनीति पर काम करना होगा और टीम के खिलाड़ी इस दबाव को संभाल सकते हैं। उन्होंने इंग्लैंड की आक्रामक क्षमता को अर्जेंटीना के लिए बड़ी चुनौती बताया।

मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने 2022 में खिताब जीता था और इस टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। टीम ने क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को अतिरिक्त समय में 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं इंग्लैंड भी लगातार बेहतरीन फॉर्म में है। अब दोनों दिग्गज टीमों की नजर फाइनल टिकट पर है। मुकाबले में मेसी की जादुई प्रतिभा और इंग्लैंड की युवा ताकत के बीच कड़ी जंग देखने को मिल सकती है।