बालोद में पुलिस कस्टडी से महिला आरोपी फरार, लापरवाही पर तीन आरक्षक सस्पेंड

Follow Us

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर कोतवाली थाना लाई गई एक महिला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित आरक्षकों में शिव कुमार ध्रुव, पूर्णिमा ठाकुर और उमेश निषाद शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चोरी की आरोपी महिला रेखा सोरी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन वह कोतवाली थाना परिसर से फरार होने में सफल रही। एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि घटना के बाद फरार महिला की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। आरोपी महिला के खिलाफ अलग से अपराध भी दर्ज किया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।