अनन्या पांडे ने पेरिस में रचा फैशन इतिहास, Chanel की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर बनकर बढ़ाया देश का गौरव

Follow Us

पेरिस। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने इंटरनेशनल फैशन जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पेरिस में आयोजित Chanel Haute Couture प्रेजेंटेशन में उन्होंने अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई और लग्जरी फैशन हाउस की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर बनकर इतिहास रच दिया। इस खास मौके पर अनन्या ने Chanel के सिग्नेचर स्टाइल को अपनाते हुए डेनिम-ऑन-डेनिम आउटफिट पहना। लाइट ब्लू डेनिम जैकेट और मैचिंग नी-लेंथ पेंसिल स्कर्ट के साथ उन्होंने एक फिटेड व्हाइट टॉप पेयर किया, जो उनके लुक को मॉडर्न और एलिगेंट टच दे रहा था। उनके आउटफिट की सबसे खास बात थी क्विल्टेड डेनिम जैकेट, जिसमें Chanel की आइकॉनिक डिटेलिंग, ओवरसाइज्ड पॉकेट्स और रोल्ड-अप स्लीव्स शामिल थीं। जैकेट के वॉल्यूम को फिटेड स्कर्ट ने बैलेंस किया, जिससे पूरा लुक बेहद स्टाइलिश और रिफाइंड नजर आया।

अनन्या ने ज्यादा एक्सेसरीज से बचते हुए Chanel के क्लासिक ब्लैक एंड व्हाइट एलिमेंट्स को चुना। उन्होंने ब्रांड के सिग्नेचर हैंडबैग और मैचिंग फुटवियर के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं, सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप, न्यूड लिप्स और स्लीक अपडू हेयरस्टाइल ने उनके मिनिमल लेकिन लग्जरी लुक को और निखारा। अनन्या ने Chanel के क्रिएटिव डायरेक्टर मैथ्यू ब्लेज़ी के हाउते कॉउचर शो ‘वंस अपॉन अ टाइम’ में हिस्सा लिया। इस शो में फैशन हाउस की विरासत और ब्लेज़ी के नए क्रिएटिव विजन को पेश किया गया। इस इंटरनेशनल फैशन इवेंट में कई हॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए, जिनमें टिल्डा स्विंटन, तेयाना टेलर, एलेक्सा डेमी और पेड्रो पास्कल जैसे नाम शामिल थे। वहीं भारत की ओर से मॉडल्स भाविता मांडवा, भूमिका यादव और लक्ष्मी मेनन ने भी कॉउचर शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।