बिजली दर वृद्धि जनविरोधी साजिश, बड़े उद्योगों को छूट, आम जनता पर लूट-श्रीकुमार शंकर मेनन

Follow Us

रायपुर : 19 फरवरी 26 राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली दरों में प्रस्तावित वृद्धि के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज जनसुनवाई में सशक्त आपत्ति दर्ज कराई।न्यू शांति नगर स्थित आयोग कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिजली दर वृद्धि प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि यह दर वृद्धि आम जनता के खिलाफ सुनियोजित आर्थिक हमला है। जब प्रदेश में स्वयं की उत्पादन क्षमता लगातार घटकर लगभग 30 प्रतिशत रह गई है, तब सरकार अपनी विफलताओं का बोझ जनता पर थोप रही है।

श्रीकुमार शंकर मेनन ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों से स्टील उद्योगों को लोड फैक्टर के नाम पर भारी छूट दी जा रही है, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 1500 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। यह घाटा बड़े उद्योगपतियों से वसूलने के बजाय छोटे उपभोक्ताओं, मध्यम वर्ग और किसानों से वसूला जा रहा है।

प्रमोद दुबे ने कहा की सरकार उद्योगपतियों को राहत दे रही है और आम नागरिकों की जेब काट रही है।प्रदेश में राज्य उत्पादन कंपनी की बिजली दर लगभग 3.51 प्रति यूनिट है, जबकि बाजार से महंगी बिजली खरीदकर औसत दर 4.07 प्रति यूनिट तक पहुंचा दी गई है। सरकार अपनी खरीद नीति की विफलता छुपाने के लिए दर वृद्धि का सहारा ले रही है।

कुलदीप जुनेजा ने स्मार्ट मीटर योजना को गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 30 लाख उपभोक्ताओं पर 90 रु प्रतिमाह मीटर किराए का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है, जबकि कई उपभोक्ताओं का कुल मासिक बिल 100 से 200 रु ही होता है। यह सीधी लूट है। इस योजना में हुए संभावित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और योजना को तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए।

पंकज शर्मा ने कहा कि यदि सरकार भविष्य में एआई डेटा सेंटर जैसे बड़े प्रोजेक्ट लाने की योजना बना रही है, जिनसे 10 से 20 मेगावाट अतिरिक्त भार पड़ेगा, तो पहले उत्पादन क्षमता बढ़ाने की ठोस योजना सार्वजनिक करे। बिना तैयारी के बिजली दरें बढ़ाना जनता के साथ अन्याय है। काँग्रेस नेताओ ने चेतावनी दी कि यदि बिजली दर वृद्धि का प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी और सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

इस प्रदर्शन मे पप्पू बंजारे आकाश तिवारी एजाज ढेबर राहुल इंदुरिया जी श्रीनिवास प्रवीण चंद्राकर अनिल रायचुरा सुशांत डे प्रशांत ठेंगड़ी ईश्वर वेंकट कमल सुजीत सिह मिलिंद गौतम ओम श्रीवास विनोद ठाकुर सुयश शर्मा ममता राय विजय टंडन कमल धृतलहरे सत्यनारायण नायक सुरेश धीवर सजमन बाघ गंगा यादव पदमा कर कशिश चंद्राकर मुन्ना मिश्रा अभिषेक कसार अविनय दुबे राज देवांगन डूमेंद्र दीप दीपक चौबे रूबल मेहता सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।